Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

दुर्गा पूजा : त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले ही सीटें होने लगीं फुल, स्पेशल ट्रेन नहीं चली तो बढ़ेगी मुश्किल

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Durga Puja: Seats filling up even before the festive season begins
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : दुर्गापूजा से छठ तक मुंबई, दिल्ली गैर बिहार मार्ग पर स्पेशल ट्रेन नहीं चलने से यात्रियों को दिक्कत होगी। अभी टाटानगर स्टेशन से मुंबई, बिहार और दिल्ली मार्ग की ट्रेनों में 6 नवंबर तक स्लीपर से सेकेंड एसी तक वेटिंग है। यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़े : Jharkhand Voter List: जमशेदपुर में 3 अफगानी नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में मिले, SIR के दौरान खुलासा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

पूजा के दौरान भीड़ बढ़ने से सीट को लेकर और ज्यादा मारामारी होगी। यात्रियों के अनुसार, रेलवे को अभी से बिहार, दिल्ली एवं मुंबई मार्ग पर स्पेशल ट्रेन की घोषणा कर देनी चाहिए। बताया जाता है कि टाटानगर में दूसरी जगहों से आने वाली साउथ बिहार, गीतांजलि, पुरुषोत्तम, नीलांचल, उत्कल, कुर्ला, संपर्क क्रांति व कर्मभूमि एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में वेटिंग और नो रूम की समस्या ज्यादा है। सूत्रों के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में पिछले वर्षों की तरह 2026 में पूजा पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। ट्रेनों की सूची को लेकर रेलवे वेटिंग की स्थिति पर नजर रखे हुए है।

इधर, टाटानगर होकर चलने वाली संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन का फेरा 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। इससे मुरी, बरकाकाना और डाल्टनगंज के यात्रियों को सहूलियत होगी। यात्री अभी सभी ट्रेनों में विकल्प ढूंढ रहे।

अतिरिक्त कोच से भी सहूलियत

स्टेशन पर यात्रियों ने कहा कि स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ रेलवे को टाटानगर से खुलने और गुजरने वाली ट्रेनों में हावड़ा, दुर्ग, पुरी, भुवनेश्वर, शालीमार व संतरागाछी से अतिरिक्त कोच लगाने चाहिए। बेंगलुरु व यशवंतपुर मार्ग के यात्रियों के समक्ष पूरे वर्ष वेटिंग की समस्या रहती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator