सोशल संवाद / बड़बिल(रिपोर्ट-संजय सिन्हा) : बड़बिल(ओडिशा)जोड़ा नगरपालिका क्षेत्र निवासी समाजसेवी सह विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष को भुवनेश्वर मे आयोजित कलिंगा टीवी के एक खास प्रोग्राम (प्रगति पाठ ओडिशा) में शांतिदूत सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह भी पढे : Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, हर ऑर्डर हुआ महंगा, यूजर्स की जेब पर बढ़ेगा बोझ
आफको बता दे कि बीते वर्ष 2022 में केंदुझर जिले के जोड़ा नगरपालिका क्षेत्र मे राम नवमी महोत्सव के अवसर पर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 RMC बाजार में मौजूद शिव मंदिर में हनुमान झंडा लगाने को लेकर दो विशेष समुदायों के बीच तनाव हो गया था,जो बाद मे दंगो मे परिवर्तन हो गया था।
जिसके कारण जोड़ा शहरो मे कई दिनों तक अशांति का माहौल बन गया था। ततपश्चात केंदुझर जिला पुलिस प्रशासन के साथ समाजसेवी सह अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद के रणजीत महाकुड सदस्यों सहित समाजसेवीयो को लेकर शांति माहोल की बहाली के लिए शहरों में रहने वाले दो समुदायों के दर्जनों लोगो से संपर्क कर दोनो समुदाय के बीच अच्छे संबंध के अपनी अहम भूमिका निभाई थी।
समाजसेवी रणजीत महाकुड के समाजहीत कार्यो को देखते हुऐ गुरुवार को भुवनेश्वर में कलिंगा टीवी द्वारा आयोजित (प्रगति पाठे ओडिशा) नामक एक विशेष कार्यक्रम में रंजीत महाकुड को “शांति दूत” के रूप में सम्मानित किया गया। रणजीत महाकुड को सम्मानित किए जाने की खबर के बाद पूरे जोड़ा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।









