---Advertisement---

डीवीसी की घरेलू बिजली 5 पैसे सस्ती, कॉमर्शियल 50 पैसे महंगी

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची : झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बिजली टैरिफ को मंजूरी दे दी है। डीवीसी ने कुल 45 प्रतिशत टैरिफ बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आयोग ने 40 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। नए टैरिफ में घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है, जबकि उद्योग और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा है।

ये भी पढे : जमशेदपुर मौसम अपडेट: साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, आज भी छिटपुट बारिश के आसार

नए टैरिफ के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर में प्रति यूनिट 5 पैसे की कमी की गई है, जबकि कॉमर्शियल उपभोक्ताओं की बिजली दर में 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। दोनों श्रेणियों के फिक्स चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हालांकि एचटी डोमेस्टिक श्रेणी में करीब 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। आयोग ने हाइटेंशन उपभोक्ताओं, खासकर उद्योगों के लिए बिजली दर और फिक्स चार्ज में भारी बढ़ोतरी की है।

यह बढ़ोतरी करीब 40 प्रतिशत तक है, जिससे उद्योग क्षेत्र को बड़ा झटका माना जा रहा है। 11 केवी उद्योगों के लिए बिजली दर 4.20 रुपए से बढ़ाकर 6.00 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है। 33 केवी उद्योगों के लिए दर 5.90 रुपए और 132 केवी उद्योगों के लिए 5.85 रुपए प्रति यूनिट तय की गई है। वहीं व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर 4.30 रु. से बढ़ाकर 4.80 रु. प्रति यूनिट कर दी गई है।

श्रेणी कृषि और सिंचाई के लिए नई

पहले कृषि एवं सिंचाई उपभोक्ताओं की अलग श्रेणी नहीं थी, लेकिन अब आयोग ने नई श्रेणी तय की है। इसमें फिक्स चार्ज 50 रुपए और एनर्जी चार्ज 5.30 रुपए प्रति यूनिट निर्धारित किया गया है।

35 पैसे/यूनिट आरएएएस सरचार्ज

आयोग ने कृषि एवं सिंचाई श्रेणी को छोड़कर सभी उपभोक्ताओं पर 0.35 रुपए प्रति यूनिट का रेगुलेटरी एसेट एडजस्टमेंट सरचार्ज (आरएएएस) लगाने की मंजूरी दी है। यह सरचार्ज पूर्व वर्षों के रेगुलेटरी एसेट के समायोजन के लिए लगाया जाएगा।

आयोग के अन्य महत्वपूर्ण फैसले

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 6,822.20 करोड़ रुपए के वार्षिक राजस्व आवश्यकता को मंजूरी। बिल जारी होने के पांच दिनों के भीतर भुगतान करने पर 2% छूट।

प्रीपेड मीटर अपनाने पर ऊर्जा शुल्क में 3% अतिरिक्त छूट। ग्रीन एनर्जी टैरिफ के तहत स्वीकृत टैरिफ के अतिरिक्त 0.45 रुपए प्रति यूनिट शुल्क, रूफटॉप सोलर के लिए ग्रॉस मीटरिंग 4.16 रुपए और नेट मीटरिंग 3.80 रुपए प्रति यूनिट टैरिफ।

डीवीसी इन जिलों में करता है बिजली आपूर्ति….

डीवीसी धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, चास, रामगढ़ और चतरा में बिजली आपूर्ति करता है। इन जिलों में लगभग 600 मेगावाट बिजली की आपूर्ति होती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version