जेवियर पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मना

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
जेवियर पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 22 अप्रैल 2025 मंगलवार को पृथ्वी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके महत्व को समझाने के उद्देश्य से अनेक उद्देश्य पूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।  कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण से संबंधित एक ज्ञानवर्धक स्पीच से हुआ जिसके माध्यम से बच्चों को यह समझने की कोशिश की गई कि पृथ्वी हमारे सभी क्रियाकलापों को महसूस करती है। अतः हम सभी का यह उत्तरदायित्व बनता है कि हम अपने पर्यावरण को सदैव स्वच्छ रखें ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियाँ भी बेहतर जीवन यापन कर सकें।

यह भी पढ़े : अब शेर और बाघ के साथ सेल्फी ले सकेंगे सैलानी

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इसके अतिरिक्त बच्चों के लिए नाटक ,कविता तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के साथ-साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी अद्भुत क्षमताओं का प्रदर्शन किया ।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे ।इस प्रकार यह पूरा कार्यक्रम हर्षपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---