---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा

By Riya Kumari

Published :

Follow
हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  शहर में हुई हल्की बारिश के बाद ईस्ट प्लांट बस्ती के बीचो-बीच स्थित नाले का पानी आसपास के घरों में घुस जाने से कई परिवारों को भारी परेशानी और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा।

यह भी पढे : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में तेजी लाने हेतु बूथों का निरीक्षण, पात्र मतदाता समय पर जमा करें अपना प्रपत्र : दिनेश कुमार

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी मौके पर पहुँचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

बंटी ने टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) के महा प्रबंधक आर के सिंह  से दूरभाष पर बात कर समस्या से अवगत कराया। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तकनीकी टीम को मौके पर भेजने और शीघ्र जलनिकासी एवं समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

बंटी ने कहा कि बरसात के शुरुआती दौर में ही इस प्रकार की स्थिति चिंता का विषय है। उन्होंने संबंधित एजेंसी से नालों की नियमित सफाई, जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version