---Advertisement---

खाली पेट खाए ये फूड्स बीमारियों पर लगा देते हैं लगाम

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हमारे अपनी लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव ऑलओवर हेल्थ के लिए चमत्कार कर सकते हैं। खासकर उस समय जब हम  दिन की शुरुआत करते हैं। हममें से बहुत से लोग पोषक तत्वों की कमी का सामना कर रहे हैं जो कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का कारण हो सकता है। आयरन, फोलेट और विटामिन बी12 और ए की कमी से एनीमिया हो सकता है। विटामिन डी की कमी से रिकेट्स रोग हो सकता है। बादाम, काजू, अखरोट, और मूंगफली का सेवन बी-विटामिन, फोलेट और विटामिन ई के अच्छे स्रोत हैं।

इन छोटे सुपरफूड्स को अगर नियमित रूप से खाया जाए तो यह आपकी ये सेहत को बढ़ावा देने में मददगार साबित होंगे। जब आप इन नट्स को भिगोते हैं तो शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब करता है। उन्हें रात भर भिगोने से इन नट्स में मौजूद फाइटिक एसिड को हटाने में मदद मिलती है जो अपच का कारण बनता है। भिगोए गए मेवे भी पाचनशक्ति में सुधार कर सकते हैं और उनके स्वाद और बनावट को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

 1. मुहांसों से राहत के लिए भीगे हुए बादाम

भीगे हुए बादाम खाने से पीसीओएस, मुंहासे दूर होते हैं और दमकती त्वचा को बनाए रखनेके लिए भी मदद मिल सकती है। रोजाना 5-7 बादाम रात भर भिगो दें और  सुबह उन्हें छीलकर रोजाना सेवन करें

2.पीरियड्स की परेशानी के लिए

पीरियड्स के दर्द और इर्रेगुलर पीरियड्स के लिए 6-8 भीगी हुई किशमिश और 2 रेशे केसर को रात भर भिगोकर रखिये । अगली सुबह इसका सेवन कीजिये।

3.बालों का झड़ना रोकने के लिए

बालों का झड़ना रोकने और रोग प्रतिरोधक क्षमता से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए काली किशमिश को रात भर भिगोकर रखें और अगली सुबह इसका सेवन करें।

4.  याद्दाश्त और एकाग्रता के लिए 

ब्रेन पावर, याददाश्त और एकाग्रता को बढ़ाने के लिए अखरोट का सेवन अच्छा मन जाता है रोजाना दो अखरोट को रात भर भिगोकर रखिये और सुबह उठ का  सेवन कीजिये। बच्चों के लिए ये खासकर फायदेमंद माने दाते हैं।

 

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---