जमीन घोटाले के मामले में CM हेमंत सोरेन से ईडी आज करेगी पूछताछ

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को पूछताछ होनी है। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। हालांकि, सीएम की उपस्थिति को लेकर बुधवार देर रात तक संशय बना रहा। मुख्यमंत्री गुरुवार को ईडी दफ्तर जाएंगे या फिर पत्र भेज कर समय मांगेंगे।

वह सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इन बातों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। वह गुरुवार को क्या करेंगे इस सवाल पर सीएम ने कहा कि आपके साथ रहेंगे।बता दें कि ईडी ने मुख्यमंत्री को पहले 14 अगस्त को बुलाया था। तब उन्होंने ईडी को पत्र भेजा था और समन वापस लेने को कहा था। इसके बाद ईडी ने भी जवाबी पत्र के साथ दूसरा समन भेज 24 अगस्त को बुलाया था।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---