---Advertisement---

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, तापमान 9.3 तक लुढ़का, शीतलहरी की आशंका

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से आसमान से बादल छंट गए हैं। हवा चलने लगी है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज की गई है। कल यानी 13 दिसंबर से कई जिलों में शीतलहर चलने की आशंका है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 12 दिसंबर को दी।
मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
राज्‍य में 18 दिसंबर तक सुबह में हल्‍के दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रह सकता है। इसके बाद आमसामन साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।
आज जमशेदपुर का न्यूनतम पारा लुढ़ककर 9.3 दर्ज किया गया है, जो सामान से 2.9 डिग्री कम है। यहां 24 घंटे में 2.5 डिग्री तापमान की गिरावट दर्ज की गई है। वही अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। यहां एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जबकि हवा में नमी की मात्रा है यानी आद्रता 93% एवं न्यूनतम 29% दर्ज किया गया है।

इसका रखें ख्‍याल :
पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े दस्ताने, टोपी, मफलर, एवं जूते आदि पहने पहलें। चुस्त कपड़े नहीं पहनें। यह रक्त संचार को कम करता है। हल्के ढीले-ढाले एवं सूती कपड़े बाहर की तरफ एवं ऊनी कपड़े अंदर की तरफ पहने। जितना संभव हो सके, घर के अंदर ही रहें। बहुत जरूरी हो तो ही बाहर यात्रा करें। पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों से युक्त भोजन करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---