---Advertisement---

सोनारी में प्रशाशनिक देख रेख में संपन्न हुआ ईद की नमाज, गले मिल दिए दूसरे को बधाई

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : ईद-उल-फितर नेकी, प्रेम व भाईचारे के संदेश व सेवइयों की मिठास को साझा करने वाला त्यौहार है। सोनारी के दो मस्जिद कुम्हारपारा और खुटाडीह मे सुबह से ही सोनारी थाना के पदाधिकारी और सोनारी शांति समिति के अध्यक्ष डॉ अमल पात्रो और सचिव सुधीर कुमार पप्पू के मार्गदर्शन पर सभी सदस्य अपने-अपने गंतव्य स्थल पर उपस्थित होकर शांतिपूर्ण तरीके से नमाज को संपन्न करवाये।

सभी को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दिये। सोनारी शांति समिति के सदस्य और नमाजियो की देखरेख करने के लिए जमशेदपुर डीएसपी निरंजन तिवारी और सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद दोनों जगह बारी-बारी से उपस्थित होकर स्थिति का जायजा लिए और हम सभी के साथ बैठकर हौसला अफजाई किये। ईद के नमाज संपूर्ण होने के पश्चात सभी लोगों ने मिलकर सेवई का लुत्फ उठाएं। सोनारी शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने सभी प्रशासनिक पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्यों को त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए बधाई और अपना आभार प्रकट किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---