Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

8 दिन रद्द रहेंगी झारखंड की आठ ट्रेनें, रेलवे ने बताई वजह

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
8 दिन रद्द रहेंगी झारखंड की आठ ट्रेनें,
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड की 8 ट्रेनों को 8 दिनों के लिए रद्द किया गया है। चक्रधरपुर रेल मंडल के गम्हरिया स्टेशन के बीच टीआरटी कार्य के कारण पिछले 20 मई से राउरकेला और टाटानगर के बीच यात्रियों के लिए मुश्किल भरा सफर साबित हो रहा है। प्रत्येक बुधवार और शनिवार को लिए जा रहे लाइन ब्लॉक के क्रम में आज भी चार जोड़ी ट्रेनें रद्द रहीं जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज दुर्ग आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस और हावड़ा पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस भी चक्रधरपुर स्टेशन कई घंटे देर से पहुंची। साउथ बिहार लगभग साढ़े बारह बजे चक्रधरपुर पहुंची वही उसके चंद मिनटों के बाद हावड़ा पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस पहुंची। इसके बाद चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन वीरान दिखाई पड़।

यह भी पढ़े : जून महीने में बदल जाएंगे ये 10 बड़े नियम, आपकी जेब पर कितना होगा असर?

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

हालांकि रेलवे की और से गमहरिया सीनी के बीच टीआरटी कार्य को लेकर कई ट्रेनों के रद्द रहने की घोषणा पहले से कर दी गई है। इस मार्ग में टीआरटी कार्य को लेकर आगामी 28 जून तक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना होगा। शनिवार को ट्रेन नम्बर 18109/18110 टाटा इतवारी टाटा एक्सप्रेस रद्द रही जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जून को भी रद्द रहेगी।

ट्रेन नम्बर 12021/12020 हावड़ा बड़बिल जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन नम्बर 68003/68004 टाटा गुआ टाटा मेमू पैसेंजर और ट्रेन नंबर 68043/68044 टाटा राउरकेला टाटा मेमू भी आज रद्द रही जिसकें चलते टाटानगर की और से गुआ और बड़बिल और जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ये ट्रेनें भी आगामी 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जून को भी रद्द रहेगी।

टीआरटी कार्य को लेकर ट्रेन नम्बर 18477/18778 पुरी-ऋषिकेश पुरी उत्कल एएक्सप्रेस और ट्रेन नम्बर 13288/13287 दुर्ग-आरा दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 29 जून तक विभिन्न तिथियों में परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator