समाचार

जमशेदपुर, रांची, धनबाद और गिरीडीह में चुनावी शोर थमा, अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

सोशल संवाद/जमशेदपुर : झारखंड के 4 लोकसभा सीट के लिए चुनाव का शोर गुरुवार शाम 5 बजे थम गया. 25 मई को यहां मतदान होने वाला है. जमशेदपुर के अलावा रांची, धनबाद और गिरीडीह में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपनी जोर आजमाइश करते हुए पूरी ताकत झोंकी. इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी और दो बार के सांसद रह चुके बिद्युत बरण महतो ने चुनाव प्रचार किया, रैली निकाली. इसी तरह इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी झामुमो नेता समीर मोहंती ने भी पूरी ताकत झोंकी. उनके पक्ष में कई लोगों ने चुनाव प्रचार किया. इसी तरह धनबाद सीट पर भाजपा के ढुल्लू महतो और कांग्रेस की अनुपमा सिंह के बीच कड़ी टक्कर है. दोनों ही प्रत्याशियों ने अंतिम दिन जोर आजमाइश की और चुनाव में जीत का दावा किया.

इसी तरह गिरीडीह लोकसभा सीट पर भाजपा समर्थित आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी, झामुमो के मथुरा महतो और एबीकेएसएस के जयराम महतो ने भी अंतिम दिन जमकर चुनाव प्रचार किया. सभी ने पूरी ताकत लगायी ताकि अंतिम दिन तक वे वोटरों तक पहुंच सके. रांची सीट पर भाजपा के प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद संजय सेठ के साथ कांग्रेस की यशवस्नी सहाय के बीच टक्कर है. दोनों ही प्रत्याशियों ने अपनी जोर आजमाइश की.
बाहरी नेता जिला से हो बाहर
शाम पांच बजे के बाद प्रशासन ने सारे बाहरी नेताओं को जिला छोड़ देने की हिदायत दी थी. इसके तहत सारे नेताओं को बाहर जाने को कहा गया.
आज से दो दिनों बाद तक शराब दुकान रहेगा बंद
वहीं, तीन दिनों तक यानी 25 मई की शाम 5 बजे तक सभी शराब की दुकानों और बार को बंद कर दिया गया है. ड्राइ डे भी शुरू हो गया है. झारखंड में तीसरे चरण का चुनाव होना है. देश में यह छठा चरण का चुनाव होना है. 25 मई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. 4 जून को पूरे देश के साथ मतगणना होना है.

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

Cyclone Dana : प्रचंड रूप लेगा चक्रवाती तूफान, 100 KM से ऊपर स्पीड, होने वाली है मूसलाधार बारिश

सोशल संवाद / डेस्क : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र मंगलवार…

40 mins ago
  • राजनीति

सरयू राय को जिताने के लिए कमर कस लें-निर्मल सिंह

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड की एक अहम बैठक मंगलवार को साकची…

1 hour ago
  • समाचार

भाजपा से निष्कासित सरयू राय को अब भाजपा समर्थन करेगी : सुधीर कुमार पप्पू

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी विरोधी कार्य करने के लिए…

1 hour ago
  • समाचार

बन्ना गुप्ता ने स्वयं रांची जाकर लिया पार्टी सिंबल

सोशल संवाद / झारखंड : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमिटी के रांची कार्यालय में पूर्व…

1 hour ago
  • समाचार

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की उम्मीदवार पूर्णिमा साहू को सिख समाज का मिला आशीर्वाद

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने…

1 hour ago
  • समाचार

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो से उनके आवास पर की मुलाकात, की राजनीतिक चर्चा

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने…

2 hours ago