---Advertisement---

झारखंड में हाथियों का कहर: पश्चिमी सिंहभूम में दांतेल हाथी के हमले से दो ग्रामीणों की मौत

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मझगांव प्रखंड के बेनीसागर पंचायत अंतर्गत तिलोकुटी गांव में शुक्रवार सुबह एक दांतेल हाथी के हमले में दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढे : इस्पात रंग महोत्सव 2026 मे गीता थिएटर जमशेदपुर के कसक नाट्य को प्राप्त हुआ दो नाट्य पुरस्कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के ग्रामीण रोजमर्रा के काम के लिए घरों से बाहर निकले थे। इसी दौरान जंगल की ओर से अचानक आए दांतेल हाथी ने हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला और दो ग्रामीणों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, जंगल की ओर अकेले न जाने और समूह में निकलने की अपील की है।

बताया जा रहा है कि इलाके में पिछले कई दिनों से हाथियों का झुंड घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों में लगातार डर बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर करने और स्थायी समाधान की मांग की है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version