सोशल संवाद / जमशेदपुर: किआ इंडिया की अधिकृत डीलरशिप एलगेन किआ ने आज बहुप्रतीक्षित ऑल-न्यू किआ सोरेन्टो को जमशेदपुर में लॉन्च किया। किआ की ग्लोबल 3-रो फ्लैगशिप एस इउ वि के रूप में यह कार लग्ज़री, दमदार परफॉर्मेंस, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और प्रीमियम कम्फर्ट का शानदार संयोजन प्रस्तुत करती है।
यह भी पढ़े : एमजीएम : बेटा होने की खुशी में पी शराब, फिर किया हंगामा, डॉक्टरों से मारपीट
सोरेन्टो 2.2 लीटर डीज़ल और 1.6 लीटर टर्बो -जी डी आई पेट्रोल हाइब्रिड आल व्हील ड्राइव पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इसकी प्रमुख खूबियों में किआ ए आई असिस्टेंट विथ गेनेरेटिवे ए आई, लेवल 2 अदास , 360° कैमरा, ड्यूल इंटीग्रेटेड डिजिटल डिस्प्लेस , पैनोरमिक सनरूफ , 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और 6-सीटर एवं 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन शामिल हैं। सोरेन्टो का आराम और सुविधा कई ऐसे फ़ीचर्स से और भी बेहतर हो जाती है जो इस सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं – जैसे डिजिटल मिरर, आगे और पीछे के कैमरे वाला स्मार्ट डैशकैम, रिमोट स्मार्ट पार्किंग असिस्ट, 220 वोल्ट पावर आउटलेट, विंडशील्ड हेड-अप डिस्प्ले वाहन इमोबिलाइज़ेशन, एडवांस कनेक्टेड फीचर्स, ओवर द एयर अपडेट, डिजिटल की और वायरलेस एंड्राइड ऑटो व एप्पल कारप्ले, सेगमेंट में पहली बार पहली और दूसरी दोनों पंक्तियों में 3-स्तरीय ठंडी हवा वाली सीटें, साथ ही रिलैक्सेशन सीटें, एर्गो-मोशन चालक सीट और 4-वे पावर बॉस मोड इत्यादि ।
इस अवसर पर एलगेन किआ मैनेजमेंट ने कहा, “जमशेदपुर में किआ सोरेन्टो एस इउ वि को पेश करना हमारे लिए गर्व का क्षण है। यह कार प्रीमियम डिज़ाइन, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड सेफ्टी और शानदार कम्फर्ट के साथ ग्राहकों के लिए एक नया ड्राइविंग अनुभव लेकर आई है। कार की बुकिंग अब प्रारम्भ हो चुकी है। ग्राहक शोरूम में आकर इसका का अनुभव, टेस्ट ड्राइव, एक्सचेंज और उपलब्ध फाइनेंस विकल्पों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। गाड़ी की सुरुवाती कीमत 27 लाख 99 हज़ार एक्स शोरूम रक्खी गयी है
मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के कार लोन स्टेट हेड झारखण्ड बिहार श्री कुमार गौरभ, द्वारा अनबॉक्सिंग और द्वीप प्रज्वलित कर लॉन्चिंग किया गया साथ में किआ इंडिया से रीजनल मैनेजर श्री पंकज ठाकुर, एरिया मैनेजर श्री गौरब केतन, डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिस से श्री अमित पाठक, श्री ओम प्रकाश जग्गी, डायरेक्टर रवि जग्गी, मनीष जैन, अभिषेक शर्मा, उद्द्योगपति श्री हरीश सिंह, श्री प्रेम नारायण शिवहरे, बिल्डर एसोसिएशन के मेंबर श्री साहेब सिंह भटिआ, सेल्स हेड रोहित श्रीवास्तव, सेल्स मैनेजर आशीष तिवारी तथा भारी संख्या से प्रेस, बैंकर्स, ग्राहक, और कर्मचारी मौजूद रहें











