छत्तीसगढ़ सोनाडीह सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों को मिलेगा 20% बोनस

By Riya Kumari

Published :

Follow
छत्तीसगढ़ सोनाडीह सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों को मिलेगा 20% बोनस

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : नुवोको विस्तास कॉर्प लिमिटेड के छत्तीसगढ़ स्थित सोनाडीह सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों का बोनस समझौता हुआ। फॉर्मूला के आधार पर 19.48% बोनस बनता था, जिस पर यूनियन के अध्यक्ष और झारखंड इंटक के अध्यक्ष  राकेश्वर पांडेय के आग्रह पर प्रबंधन ने इसे बढ़ा कर 20% बोनस देने का निर्णय लिया। कर्मचारियों के प्रयास और सुरक्षा के प्रति उनके उच्च मापदंड का पालन किए जाने  को ध्यान में रखते हुए यूनियन अध्यक्ष के इस आग्रह को प्रबंधन ने स्वीकार किया और वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारियों को 20% बोनस देने की घोषणा की गई।

यह भी पढे : 26 साल में जब्त अवैध शराब का मांगा हिसाब, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सभी SP-SSP को लिखा पत्र

Sunrise Enclave

समझौता के मुताबिक न्यूनतम बोनस की राशि 109085 रुपए एवं अधिकतम बोनस की राशि 253330 रुपए जबकि औसत बोनस की राशि 193193 रुपए होगा। बोनस कुल 142 कर्मचारियों को मिलेगा।

समझौता पत्र पर प्रबंधन की ओर से की चीफ मैन्युफैक्चरिंग ऑफिसर राजू रामचंद्रन, प्लांट हेड संदीप वर्मा, एचआर हेड चंदम्मा अंबालगी, आई आर हेड अनिल गोस्वामी, जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडेय, सलाहकार संजीव श्रीवास्तव, महासचिव मानक चंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष दिल हरण चंदेल, बी डी वर्मा, कोषाध्यक्ष बिहारी लाल जायसवाल सहित सभी यूनियन प्रतिनिधियों ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। बोनस का भुगतान सितंबर माह के वेतन के साथ कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा की यूनियन और प्रबंधन के सौहार्दपूर्ण संबंध और कर्मचारियों के अध्यक्ष प्रयास की वजह से ऐसा संभव  हो पाया है। आगे भी हम सबको मिलजुल कर कंपनी को इसी तरह से आगे बढ़ाना है। मौके पर सीएमओ राजू रामचंद्रन ने कहा कि हम सबको इसी तरह शून्य दुर्घटना का लक्षण निर्धारित करते हुए कंपनी के विकास में अपनी सहभागिता  सुनिश्चित करनी चाहिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---