---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

जमशेदपुर में चेन स्नेचिंग के बाद पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल, हथियार बरामद

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर में चेन स्नेचिंग के बाद पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल, हथियार बरामद

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : शहर में सोमवार शाम चेन स्नेचिंग की वारदात के बाद पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। इस दौरान एक आरोपी के घायल होने की भी सूचना है।

यह भी पढे : विश्व डेंगू दिवस पर #PALTIMAR3 कार्यशाला में डेंगू की रोकथाम के लिए 350 से अधिक हितधारक एक साथ आए

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेल्को थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही टेल्को, सिदगोड़ा समेत कई थाना क्षेत्रों की पुलिस सक्रिय हो गई और शहरभर में घेराबंदी कर अपराधियों का पीछा शुरू किया।

बताया जा रहा है कि पीछा किए जाने के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। सूत्रों के मुताबिक, भागने के क्रम में अपराधियों ने करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

भागते हुए दोनों आरोपी सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सूर्य मंदिर के समीप झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP) परिसर में घुस गए। वहां तैनात जवानों और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों को पकड़ लिया।

सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल और 10 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद हथियारों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। फिलहाल शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और घटना को लेकर पुलिस सतर्क बनी हुई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट