---Advertisement---

सुपर-8 में आज ENG Vs NZ मैच : इंग्लैंड की जीत पर टिकीं पाकिस्तान की उम्मीदें

By Riya Kumari

Published :

Follow
सुपर-8 में आज ENG Vs NZ मैच

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शुरू होगा। टॉस शाम 6.30 बजे होना है।

यह भी पढे : India-Zimbabwe मैच से पहले अमेरिका से आया Dew Cure Chemical, आज चेन्नई में होगा मैच

न्यूजीलैंड के लिए जीत जरूरी है। कीवी टीम जीत से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, इंग्लैंड के जीतने की स्थिति में पाकिस्तान की उम्मीदें कायम रहेंगी। न्यूजीलैंड के जीतने पर पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत आगे है इंग्लैंड

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए। 16 में इंग्लैंड और महज 10 में न्यूजीलैंड को जीत मिली। 3 मुकाबले बेनतीजा रहे, वहीं एक टाई भी हो गया। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 7 मैच खेले गए। 4 में इंग्लैंड और 3 में न्यूजीलैंड को भी जीत मिली। यानी ICC टूर्नामेंट में बराबरी की टक्कर दिखी। दोनों टीमें 2022 में ब्रिसबेन के मैदान पर आखिरी बार भिड़ी थीं, तब इंग्लैंड ने 20 रन से मुकाबला जीत लिया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version