January 26, 2025 7:35 am

“आप” के नेता जैन, सिसोदिया एवं संजय सिंह के यहाँ पड़े छापों के बाद भी तीनों “आप” नेता आज लम्बे समय से जमानत की बांट जोह रहे हैं – वीरेन्द्र सचदेवा

सोशल संवाद/दिल्ली (रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली सरकार की मंत्री सुश्री आतिशी जितना समय रोज़ अपनी सरकार के भ्रष्टाचार की लीपापोती पर लगाती हैं अगर उतना समय अपने दिल्ली जल बोर्ड एवं लोकनिर्माण विभाग पर दें तो दिल्ली की जल सप्लाई एवं मल निकासी व्यवस्था सुधरेंगी ही दिल्ली की सड़कों पर विकास भी दिखेगा। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की केवल सुश्री आतिशी ही नही उनके मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल एवं अन्य पार्टी नेता कल से एक राग आलाप रहे हैं की ई.डी. ने सांसद एन.डी. गुप्ता एवं केजरीवाल के सचिव विभव समेत 12 ठिकानों पर रेड की पर उन्हे कुछ नही मिला।

यह आम आदमी पार्टी कि एक बना बनाया ढोल है जिसे बजा कर “आप” नेता समझते हैं की वह दोषमुक्त हो गये हैं। जिस तरह कल से खुद अरविंद केजरीवाल एवं सुश्री आतिशी आदि कह रहे हैं की जल बोर्ड से जुड़े रेड़ में ई.डी. को कुछ नही मिला ठीक इसी तरह “आप” के नेता सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया एवं संजय सिंह के यहाँ पड़े छापों के बाद भी कहते थे की छापों में कुछ नही मिला पर आज दो साल से सत्येन्द्र जैन को नियमित जमानत नही मिल रही तो सिसोदिया एवं संजय सिंह भी लम्बे समय से जमानत की बांट जोह रहे हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की छापों में क्या मिला या नही यह ई.डी. बतायेगी ना की सुश्री आतिशी पर वह समझ लें की जनता अब उनके छलावे में नही आयेगी।  दिल्ली की जनता अब केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है और उनको सलाखों के पीछे देखना चाहती है।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने जाने कितनी बार कर सकते हैं आधार अपडेट हमेशा नीली पगड़ी क्यों पहनते थे मनमोहन सिंह Black Forest Cake का नाम Black Forest कैसे पड़ा ? क्या है Tesla car की खासियत sugar बढ़ने के लक्षण