Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

कारगिल द्रास यात्रा के लिए रवाना हुए पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के प्रतिनिधि

By Akash

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : कारगिल द्रास यात्रा के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के प्रतिनिधि नौसेना से सेवानिवृत्त, शानदार बॉक्सर अमरनाथ ढोके एवं वायु सेना से सेवानिवृत्त एम डब्ल्यू ओ एस के सिंह एवं सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर से अनुराधा डोके और उर्मिला सिंह गुरुवार को टाटानगर से द्रास के लिए रवाना हुए।

उनकी सफल यात्रा हेतु संगठन के सदस्यों ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हो अपनी शुभकामनाएं प्रषित की। ज्ञात हो की अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा हर साल की भांति इस साल भी आयोजित द्रास यात्रा में पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर का प्रतिनिधि संगठन के वरिष्ठ सदस्य अस के सिंह एवं अमरनाथ

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

ढोके कर रहे है। स्टेशन पर उनकी सफल यात्रा हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। सभी ने यह प्राथना की यह यात्रा उनके लिए एवं हमारे संगठन के लिए एक गौरवान्वित एवं ऐतिहासिक यात्रा रहे। मौके पर संगठन के अध्यक्ष विनय यादव एवं महामंत्री जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में अवधेश कुमार,सतेंद्र कु सिंह ,मनोज सिंह एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator