जमशेदपुर ग्रामीण एवं जुगसलाई प्रखंड मे कार्यकारी नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर पोटका पहुँच कर की सत्यापन बैठक

सोशल संवाद/डेस्क : कांग्रेस के जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी सह पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार एवम झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार शनिवार को पोटका, ग्रामीण जमशेदपुर एवम जुगसालाई मे नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, प्रभारी रमाकांत आनंद एवम जिला उपाध्यक्ष बब्लू झा की देख रेख में सत्यापन बैठक किया गया। कांग्रेस की बैठक में संगठनात्मक बिंदुओं पर चर्चा की गई इसमें आगामी लोकसभा चुनाव के मदेनजर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। नगर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में सभी कांग्रेसियों को एकजुट होकर पार्टी व पार्टी के उम्मीदवारों को जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से कमर कस लेनी चाहिए एवम लोकसभा चुनाव के मदेनज़र सांगठनिक बैठक प्रखंड स्तर पर हो रही है जिसमें बुत कमेटी को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार किया जा रहा है।

जिला उपाध्यक्ष बब्लू झा ने कहा की आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर सीट पर हम जीत दर्ज करेंगे एवं केंद्र सरकार की गलत नीतियां का जमशेदपुर की जनता जवाब देने का काम करेगी। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को नहीं मिल रहा है केंद्र की सरकार पूंजी पत्तियों के बारे में सोच रही है। इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र सोनकर रमाकांत आनंद बबलू झा ऑफिसर इमाम चिंटू शशि भूषण प्रसाद इमरान आलम एवं अन्य साथी सम्मिलित हुए।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

12 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

13 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

13 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

13 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

13 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

14 hours ago