Don't Click This Category

एग्जिट पोल फर्जी, इंडिया गठबंधन को मिलेंगी 295 से ज्यादा सीट- जयराम रमेश

सोशल संवाद/दिल्ली(रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियों को लेकर रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों, विधायक दल के नेताओं और पार्टी प्रत्याशियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश भी मौजूद रहे। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी नेताओं से प्रदेशों के जमीनी हालातों के बारे में फीडबैक लिया गया।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश, पार्टी नेता पवन खेड़ा और सुप्रिया श्रीनेत ने सभी एग्जिट पोल को खारिज करते हुए कहा कि ये पहले भी गलत साबित हुए हैं। जयराम रमेश ने कहा कि चार जून को जिस व्यक्ति का एग्जिट तय है, उन्होंने ये सरकारी एग्जिट पोल करवाए हैं। ये बिल्कुल झूठे और नकली हैं। इंडिया गठबंधन को 295 से ज्यादा सीट मिलेंगी।

उन्होंने कहा, एग्जिट पोल और चार जून को आने वाले वास्तविक परिणाम में जमीन-आसमान का फर्क होगा। यह एग्जिट पोल फर्जी इसलिए हैं, क्योंकि देश के निवर्तमान प्रधानमंत्री और निवर्तमान गृह मंत्री मनोवैज्ञानिक खेल खेल रहे हैं। कल शनिवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं की मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर लोकसभा चुनाव को लेकर जमीनी स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी का यही मानना था कि इंडिया गठबंधन को 295 सीटों से ज्यादा मिलेगी। समाज के हर वर्ग का समर्थन इंडिया गठबंधन को मिला है। जयराम रमेश ने कहा, वर्ष 2004 में सभी एग्जिट पोल ने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को निर्णायक प्रचंड बहुमत दिया था। मगर वर्ष 2004 में कांग्रेस और यूपीए गठबंधन की सरकार बनी थी। 20 साल बाद वर्ष 2024 में वही इतिहास दोहराया जाएगा।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

टाटा स्टील ने कलिंगानगर में भारत के सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस का उद्घाटन किया

सोशल संवाद / डेस्क : टाटा स्टील ने आज ओडिशा के कलिंगानगर में भारत की…

4 hours ago
  • समाचार

सांसद विद्युत वरण महतो ने अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर टाटानगर से वंदे भारत ट्रेन सेवा प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया

सोशल संवाद / डेस्क : सांसद विद्युत वरण महतो ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय…

4 hours ago
  • राजनीति

छवि धूमिल करने के मामले में विधायक सरयू राय करेंगे मनोज सिंह पर केस, साक्षात्कार प्रसारित करने वाले यूट्यूब चैनल मीडियावाला एक्सप्रेस पर भी करेंगे कानूनी कारवाई

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, यू-ट्युब चैनल मीडियावाला एक्सप्रेस…

4 hours ago
  • समाचार

टाटा स्टील फाउंडेशन ने गर्व के साथ सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल आईटीआई के उद्घाटन की घोषणा की

सोशल संवाद / चांडिल (सरायकेला-खरसावां): टाटा स्टील फाउंडेशन ने झारखंड सरकार के सहयोग से राज्य…

4 hours ago
  • समाचार

दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा राहुल गांधी की आरक्षण समाप्त करने के बयान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( report - सिद्धार्थ प्रकाश ): दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा…

5 hours ago