Image Slider
Dr Abhishek Child Care
Puja Swite Advertisement

बिस्टुपुर स्थित इन्डियन बैंक के परिसर मे आयोजित सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट बैंक इम्प्लाईज एसोसिएशन के विस्तारित कार्यकारिणी बैठक

By Nidhi Ambade

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बिस्टुपुर स्थित इन्डियन बैंक के परिसर मे आयोजित सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट बैंक इम्प्लाईज एसोसिएशन ( बैंक इम्प्लाईज फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला इकाई) के विस्तारित कार्यकारिणी बैठक में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के प्राक- अवसर पर संगठन के तमाम महिला साथियो समेत उस शाखा के प्रबंधक और अन्य महिला अधिकारियो को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए संगठन के महासचिव सुजय राय ने अमरीका-युरोप मे हुए 1908 का महिलाओ केआन्दोलन का जिक्र किया।उन्होंने बताया 1910 के अन्तरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन मे जर्मन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के क्लारा जेटकीन ने “अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस” मनाने का प्रस्ताव पेश किया और फिर 1911से दुनियाभर में “महिला दिवस “मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर इन्डियन बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अग्निशिखा,श्वेता, रश्मी, निधि,नेहा आदि महिलाओ के साथ का:डी एन सिंह,तापस,बिमान,रंजीत,अमित मनोतोष,वेकंट राव,आशीष,जीतेन्द्र,

रोहित,विष्णु,उमेश,प्रदीप,संजय,शंकर दयाल,अनंतो,अरूप आदि उपस्थित थे।सभा की अध्यक्षीय भाषण मे डी एन सिंह ने विषय पर चर्चा करते हुए अन्त मे सबका धन्यवाद ज्ञापन किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---