Dr Abhishek Child Care

शहनाज गिल की ओवर एक्टिंग देखकर भड़के फैन्स, कहा – भाई ने इसे सिर पर चढ़ा लिया है

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के जरिए बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपना डेब्यू किया है, लेकिन ना तो दर्शक उनकी एक्टिंग से इंप्रेस नजर आए और ना ही उनके अपीयरेंस से। सोशल मीडिया रिएक्शन के मुताबिक 2 घंटे 24 मिनट की फिल्म में शहनाज गिल को महज 4 मिनट 20 सेकेंड का रोल दिया गया है और उसमें भी शहनाज गिल ने अपनी ओवर एक्टिंग से सब कचरा कर दिया है।

शहनाज के फैंस उन्हें इस ट्रोल ट्रेल में प्रोटेक्ट करते दिखे लेकिन अधिकतर लोगों ने यह शिकायत की है कि सलमान भाईजान ने शहनाज को बेमतलब सिर पर चढ़ा लिया है। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, “ऐसी लड़कियां सिर्फ यूट्यूब और विरल भयानी के चैनल पर अच्छी लगती हैं।

” एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर पूछा- कितना स्क्रीन स्पेस है इसका? किसी ने जवाब दिया- 4 मिनट 20 सेकेंड। एक शख्स ने लिखा- मेरी तो समझ से बाहर है कि सलमान खान ने इतनी वाहियात स्टार कास्ट को लिया कैसे। एक शख्स ने लिखा- इसको पंजाबी इंडस्ट्री में 5 मिनट का रोल नहीं देता है कोई, भाई ने इसे सिर पर चढ़ा लिया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version