अनुपमा-अनुज को साथ देख खुशी से झूमे फैन्स….लेकिन लगेगा झटका

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : अनुपमा सीरियल के दर्शक खुशी से फूले नहीं समा रहे। लंबे इंतजार के बाद उनके सामने #MaAn मोमेंट आया है। डिंपी-समर की शादी में पहुंचा अनुज अनुपमा के सामने होगा।

वह फिर एक बार सिंड्रैला की कहानी की तरह उसे सैंडल पहनाएगा। इस एपिसोड पर लोगों को सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिऐक्शंस देखने को मिल रहे हैं। वहीं अपकमिंग कहानी को लेकर भी कई रिपोर्ट्स हैं। बताया जा रहा है कि शो 3 साल का लीप लेगा और अनुपमा नाम और शोहरत कमाने के बाद दिखाई जाएगी।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

ट्विटर पर अनुपमा और अनुज की मुलाकात वाली क्लिप वायरल हो रही है। फैन्स खुश हैं कि उन्हें लंबे वक्त बाद अपने फेवरिट सितारे साथ दिखाई दिए। अनुज अनुपमा को सैंडल पहनाएगा। एक दर्शक ने लिखा है कि उम्मीद है अनुपमा अनुज की आंखों में प्यार और पछतावा देख लेगी।

रिपोर्ट्स हैं कि शादी में अनुज के साथ माया पहुंचेगी। साथ में छोटी भी होगी। रिपोर्ट्स हैं कि माया के प्रेशर में अनुज चाहते हुए भी अनुपमा को नहीं बता पाएगा। खबर यह भी है कि माया मांग भरकर पहुंचेगी जो कि अनुपमा बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। हर्ट होकर वह अनुज को माफ नहीं कर पाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---