Advertisement 2

पिता बेचते है चाय बेटा बना जैक 12वीं साइंस में झारखंड टॉपर

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क; झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने शनिवार को 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है पूर्वी सिंहभूम जिले के कई विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में टॉप टेन में जगह बनाई है पश्चिमी सिंहभूम का अंकित कुमार साह ने पूरे झारखंड में टॉप किया है। अंकित के पिता चाय बेचते हैं और चाय की दुकान से ही वे परिवार के चलाते हैं। अंकित ने 476 अंक प्राप्त कर पूरे झारखंड में टॉप किया है।

पिता अनिल साह एक छोटी सी चाय की दुकान चलाते हैं। अंकित अब आईआईटी में दाखिला लेना चाहता है। उसने 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सबको चौंका दिया है। उसका लक्ष्य अब जेईई एडवांस्ड को क्रैक करवा है। कंप्यूटर साइंस में करियर बनाना चाहता है।

अंकित ने बताया कि उसने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखा और खूब पढ़ाई की. स्कूल के टीचर और कोचिंग संस्थानों से भी उसे अच्छा मार्गदर्शन मिला। अंकित का परिणाम सामने आने के बाद माता-पिता को पहले तो विश्वास नहीं हो रहा था. माता-पिता ने कहा कि बेटा जो भी बनना चाहता है वे उसकी पूरी मदद करेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version