सोशल संवाद/डेस्क: बॉलीवुड में एक नई मल्टीस्टारर फिल्म की चर्चा तेज हो गई है, जिसमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, और रिलीज से पहले ही इसका पहला गाना ‘Jab Talak’ सामने आ चुका है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

यह भी पढ़ें: टीवी इंडस्ट्री में खुशखबरी, ये एक्ट्रेसेस जल्द बनेंगी मां
यह गाना पूरी तरह वेकेशन थीम पर आधारित है, जिसमें समंदर किनारे दोस्तों की मस्ती, प्यार और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट देखने को मिलता है। गाने में तीनों सितारों की जबरदस्त केमिस्ट्री और एनर्जेटिक डांस मूव्स ने इसे खास बना दिया है।
‘जब तलक’ को अरिजीत सिंह और अकासा सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रीतम ने तैयार किया है।
सोशल मीडिया पर फैंस इस गाने की तुलना ‘तुम ही हो बंधु’ जैसे सुपरहिट ट्रैक से कर रहे हैं और इसे फील-गुड वाइब वाला सॉन्ग बता रहे हैं। खासतौर पर कृति सेनन के ग्लैमरस अवतार की खूब चर्चा हो रही है, जहां वह पहली बार स्विमसूट लुक में नजर आई हैं। वहीं रश्मिका मंदाना का क्यूट अंदाज भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
फिल्म रिलीज से पहले ही गाने को मिली इस जबरदस्त प्रतिक्रिया ने साफ कर दिया है कि दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है।









