---Advertisement---

दलमा क्षेत्र में विशाल जन सम्मेलन को लेकर अंतिम तैयारियां पूरी

By Riya Kumari

Published :

Follow
दलमा क्षेत्र में विशाल जन सम्मेलन को लेकर अंतिम तैयारियां पूरी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : दलमा क्षेत्र ग्राम सभा सुरक्षा मंच, कोल्हान प्रमंडल द्वारा आयोजित एक दिवसीय महा जन सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह सम्मेलन 25 फरवरी 2026 को चांडिल स्थित माकुलोचा फुटबॉल मैदान में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित होगा।

यह भी पढे : आम आदमी को निराश करने वाला बजट : रघुवर दास

मंच, बैठक और सुरक्षा व्यवस्था पूरी

आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, ग्रामीणों के लिए बैठक व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र तथा पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सम्मेलन में शामिल होने वाले विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है।

आयोजकों ने बताया कि प्रशासन को पूर्व सूचना देकर सुरक्षा एवं सहयोग का अनुरोध किया गया है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

84 मौजा के 135 गांवों की भागीदारी

सम्मेलन में दलमा तराई क्षेत्र के 84 मौजा अंतर्गत 135 गांवों के ग्रामीणों की सहभागिता अपेक्षित है। आयोजकों के अनुसार, यह सम्मेलन क्षेत्र की जनभावनाओं को एक मंच पर रखने का प्रयास है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है।

विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर होगी चर्चा

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों, इको-टूरिज्म योजना तथा स्थानीय स्तर पर व्याप्त जनसमस्याओं पर सामूहिक चर्चा करना है।

आयोजक समिति ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और अनुशासित तरीके से आयोजित किया जाएगा।

अधिकाधिक भागीदारी की अपील

समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में समय पर पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। ग्रामीणों में सम्मेलन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version