Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

UGC NET पास करने के बाद कहां मिलती है सरकारी नौकरी? जानिए टीचिंग से लेकर रिसर्च तक पूरे विकल्प

By Aditi Pandey

Published :

Follow
find a government job after passing the UGC NET
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: UGC NET यानी यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट भारत की एक प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार उच्च शिक्षा, शिक्षण और रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए योग्य हो जाते हैं। खास तौर पर यह परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है, जो कॉलेज या यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनना चाहते हैं या रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी: BSF में 549 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, 10वीं पास को मौका

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

UGC NET क्वालिफाई करने से सीधे नौकरी नहीं मिलती, लेकिन यह उम्मीदवारों के लिए कई सरकारी और अकैडमिक पदों के दरवाजे खोल देती है। UGC NET पास करने के बाद सबसे बड़ा विकल्प असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का होता है। किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर की शुरुआती सैलरी लगभग 57 हजार रुपये प्रति माह होती है, जो अनुभव और प्रमोशन के साथ बढ़कर प्रोफेसर पद तक पहुंच सकती है।

इसके अलावा UGC NET क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए PSU यानी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स में भी नौकरी के मौके होते हैं। ONGC, NTPC, IOCL, BHEL, GAIL और SAIL जैसी सरकारी कंपनियों में HR, मैनेजमेंट, रिसर्च, पॉलिसी और एनालिसिस से जुड़े पदों पर आवेदन किया जा सकता है। PSU में शुरुआती सैलरी 40 हजार से 70 हजार रुपये तक होती है, जो अनुभव के साथ एक लाख रुपये प्रति माह तक पहुंच सकती है।

UGC NET पास उम्मीदवार सरकारी रिसर्च संस्थानों में भी करियर बना सकते हैं। CSIR लैब्स, DRDO, ISRO, BARC और ICSSR जैसे संस्थानों में रिसर्चर, प्रोजेक्ट एसोसिएट और फेलो के रूप में काम करने का मौका मिलता है।

वहीं JRF यानी जूनियर रिसर्च फेलोशिप पाने वाले उम्मीदवार PhD के दौरान फेलोशिप के साथ रिसर्च कर सकते हैं। JRF के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर, रिसर्च एसोसिएट और पॉलिसी रिसर्च जैसे करियर विकल्प खुल जाते हैं। कुल मिलाकर UGC NET उच्च शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में एक मजबूत और सुरक्षित करियर का रास्ता तैयार करता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator