Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बोकारो एयरपोर्ट निर्माण में बाधा डालने वालों पर होगी फआईआर : उपायुक्त अजय नाथ झा

By Riya Kumari

Published :

Follow
बोकारो एयरपोर्ट निर्माण में बाधा डालने वालों पर होगी फआईआर उपायुक्त अजय नाथ झा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बोकारो : बोकारो एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त अजय नाथ झा ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि एयरपोर्ट निर्माण में रुकावट डालने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।

यह भी पढे : Maiyan Samman Yojana: रांची की 3.87 लाख महिलाओं के खातों में भेजी गई सहायता राशि, सरकार ने जारी किए करोड़ों रुपये

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

यह निर्णय बोकारो परिसदन सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में लिया गया, जिसमें एयरपोर्ट से जुड़े विभिन्न विकास और सुरक्षा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में निर्देश दिया गया कि एयरपोर्ट से सटे दुंदीबाग बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए गए स्थानों पर दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही बीएसएल प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि अतिक्रमण मुक्त कराए गए क्षेत्र में 15 दिनों के भीतर स्लैब के माध्यम से बाउंड्री निर्माण कार्य पूरा किया जाए।

उपायुक्त ने संबंधित क्षेत्र में “Trespassers Will Be Prosecuted” के बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया, ताकि दोबारा अतिक्रमण की कोशिशों को रोका जा सके। दुंदीबाग क्षेत्र में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस पिकेट की स्थापना पर भी चर्चा हुई। बीएसएल को दुंदीबाग बाजार और आसपास के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया। वहीं एसडीओ चास प्रांजल ढांडा को चिन्हित स्थानों की अद्यतन सूची बीएसएल प्रबंधन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि निगरानी व्यवस्था मजबूत हो सके।

बैठक में सतनपुर पहाड़ पर एक सप्ताह के भीतर उच्च तीव्रता वाले फ्लैश लाइट/ऑब्स्ट्रक्शन लाइट लगाने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही एयरपोर्ट परिसर में बची झाड़ियों और पेड़ों की छंटाई जल्द पूरी करने को कहा गया, ताकि सुरक्षा और साफ-सफाई बेहतर हो सके। एयरपोर्ट संचालन के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन के बीच एमओयू के नवीकरण तथा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कंसेंट टू ऑपरेट (CTO) के लिए आवेदन करने का निर्देश भी दिया गया।

सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बम थ्रेट कंटीजेंसी प्लान, बीसीएएस सिक्योरिटी क्लियरेंस, डॉग स्क्वॉड यूनिट की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा एयरपोर्ट संचालन से जुड़े तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं की समीक्षा करते हुए डीजीसीए लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया, दो एसीएफटी वाहनों की तैनाती और एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एसपी हरविंदर सिंह, डीएफओ नीतीश कुमार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ चास प्रांजल ढांडा, सिविल सर्जन डॉ. ए. बी. प्रसाद, एएआई के मनोज कुमार, बीएसएल टाउनशिप जीएम ए. के. तिवारी, एजीएम (एविएशन) पी. के. स्वैन सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator