सोनारी एयरपोर्ट के बगल बस्ती में लगी आग , बन्ना गुप्ता अपने कार्यकर्ताओं के साथ देर रात पहुंचे घटना स्थल पर

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सोनारी एयरपोर्ट के बगल बस्ती में लगी आग

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सब्जी बाजार में देर रात लगी आगजनी की घटना पर बन्ना गुप्ता अपने कार्यकर्ताओं के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए. बन्ना गुप्ता आगजनी से पीड़ित दुकानदारों से मिले और उन्हें निश्चित किया कि सरकार के स्तर पर उन्हें त्वरित मुआवजा मिल सके, इसके लिए प्रशासन से बात करेंगे. बन्ना ने कहा कि कारणों का पता बाद में चलेगा किंतु फिलहाल पीड़ितों की मदद करना मेरा लक्ष्य है. सभी पीड़ितों का पुर्नवास किया जाएगा.

यह भी पढ़े : टाटा स्टील फ़ाउंडेशन वेस्ट बोकारो में शिक्षा और विकास के माध्यम से युवाओं के भविष्य को बना रहा है सक्षम

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

वे घटना स्थल पर ही कुर्सी लगाकर बैठ गए. सभी पीड़ितों ने उनको अपना दर्द बयां किया. जिसे सुनकर बन्ना गुप्ता की आंखे छलछला उठी. वे बड़े चिंतित दिखे. प्रेस से बात करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि एक जनप्रतिनिधि के तौर पर वे अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण सजग हैं. जमशेदपुर पश्चिमी का पूरा विधानसभा क्षेत्र उनका घर है और यहां की जनता उनके परिवार की तरह है. अतः किसी पर भी कोई संकट आता है तो वे एक भाई और बेटे की तरह खड़े मिलेंगे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट