Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

डीएभी पब्लिक स्कूल मे फायर मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन

By Riya Kumari

Published :

Follow
डीएभी पब्लिक स्कूल मे फायर मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बड़बिल : बोलानी टाउनशिप स्थित डीएभी पब्लिक स्कूल के प्रागंण मे विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फायर मॉक ड्रिल एवं अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़बिल फायर स्टेशन के प्रमुख श्री पंचानन सोरेन ने अपनी टीम के साथ उपस्थित होकर विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय तथा आग बुझाने की विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों की जानकारी दी।

यह भी पढे : झारखंड: रामगढ़ की हेहल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत; प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

फायर स्टेशन की टीम ने मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थिति में शांत रहते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुँचने, स्वयं को आग से बचाने तथा जरूरतमंद लोगों की सुरक्षित सहायता करने के तरीकों का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों को अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम को सफल एवं सुचारु रूप से संचालित करने में विद्यालय की प्राधानाचार्या राजेश्री महापात्रा NCC के ए.एन.ओ प्रीति रंजन नंदा तथा NCC के सभी कैडेटों ने सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सुरक्षा उपकरणों को प्रयोग करने के साथ-साथ कार्यक्रम में भाग लिया तथा अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक देखा और समझा।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन में आपदा की स्थिति का सामना करने के लिए जागरूक, सतर्क एवं सक्षम बनाना था। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने सीखा कि सही समय पर सही कदम उठाकर जान-माल की क्षति को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

कार्यक्रम अत्यंत शिक्षाप्रद एवं उपयोगी रहा और विद्यार्थियों ने अग्नि सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए आवश्यक सावधानियाँ अपनाने का संकल्प लिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator