बड़बिल-बोलानी स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बड़बिल-बोलानी स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में फायर मॉक ड्रिल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बड़बिल ( रिपोर्ट – संजय सिन्हा ): बड़बिल-बोलानी स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को आग के प्रकारों और आपातकालीन परिस्थितियों में उससे बचने के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि विद्यालय में आग लगने की स्थिति में कम से कम समय में सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित रूप से विद्यालय भवन से बाहर कैसे निकाला जा सकता है।

यह भी पढ़े : JEMCO: ट्रांसपोर्टर दलवीर सिंह वीरे हत्याकांड में 12 साल बाद उम्रकैद की सजा काट रहे सभी सात आरोपी बरी

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

विद्यार्थियों को समझाया गया कि आग लगने के बाद घबराए बिना एक-दूसरे को सूचित करें और तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुँचें। इसके साथ ही आग बुझाने की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया।

फायर मॉक ड्रिल कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या राजश्री महापात्रा, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, एनसीसी कैडेट्स तथा सभी छात्र-छात्राएँ शामिल हुए। यह कार्यक्रम डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बोलानी के एनसीसी तृतीय श्रेणी अधिकारी प्रीति रंजन नंद के देखरेख में संपन्न हुआ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट