Advertisement 2

आसमां से बरस रही आग जमशेदपुर में पारा 41 पार

By Riya Kumari

Published :

Follow
आसमां से बरस रही आग जमशेदपुर में पारा 41 पार
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड में गर्मी भीषण रूप लेने लगी है। संताल के जिलों को छोड़कर कई जिलों में आग बरस रही है। पलामू और कोल्हान प्रमंडल में गर्मी सितम ढाने लगी है। छह जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसमें दो जिलों का तापमान 43 डिग्री को पार कर चुकी है।

यह भी पढे : Jamshedpur Weather भीषण गर्मी के साथ बारिश की भी संभावना, जानें आज का हाल

रविवार को पलामू का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य शहरों में भी गर्मी तेजी से बढ़ रही है। असामान्य रूप से तापमान बढ़ने से शहर के साथ-साथ वन्य वातावरण भी प्रभावित है। वहां के जीव-जंतु पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं।

मौसम विभाग राज्य के आधे हिस्से में सोमवार से दो दिन लू चलने की चेतावनी पहले ही जारी कर चुका है। लू से प्रभावित होने वाले जिलों में पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां शामिल हैं। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि के आसार हैं।

इसके साथ ही इन जिलों से सटे जिलों में भी मौसम और गर्म हो सकता है। वहीं संताल परगना के दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा आदि जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा व गरज के साथ छिटपुट बारिश और वज्रपात की संभावना है। मौसम में यह बदलाव पड़ोसी राज्य यूपी के पूर्वी भाग के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन से हो रहा है। बिहार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से मणिपुर तक एक टर्फ लाइन बनी हुई है, इसका असर झारखंड में पड़ रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version