Advertisement 2

फायरब्रांड नेता एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सोमवार को आएंगे जमशेदपुर, बिरसानगर गुड़िया मैदान में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
हिमंता बिस्वा सरमा सोमवार को आएंगे जमशेदपुर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भाजपा के फायरब्रांड नेता, असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बिरसानगर क्षेत्र के गुड़िया मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:30 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर भाजपा व्यापक तैयारी कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़े : सांसद विद्युत महतो ने पूर्वी का किया तूफानी दौरा

उन्होंने बताया कि जनसभा की सफलता और भव्यता को लेकर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से जुटे हैं। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पूर्वी विधानसभा के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अधिक से अधिक से संख्या में भाग लेकर झारखंड में चल रही भय, भूख, भ्रष्टाचार और लूट की सरकार को उखाड़ फेंकने के जनसंकल्प को मजबूती प्रदान करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version