---Advertisement---

जमशेदपुर में थाने से 50 मीटर दूर फायरिंग, फल कारोबारी गंभीर, बाइक सवार अपराधी फरार

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Firing 50 meters away from the police station जमशेदपुर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने से कुछ ही दूरी पर एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक की पहचान फल कारोबारी कन्हैया यादव के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर हालत में तत्काल टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में 41 शराब दुकानें होंगी सरेंडर, 1302 दुकानों ने जमा की लाइसेंस फीस, फिर होगी लॉटरी प्रक्रिया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार दो अपराधी अचानक मौके पर पहुंचे और युवक पर कई राउंड फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि उन्हें तीन से अधिक गोलियां लगी हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे।

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version