---Advertisement---

देहरादून में दिनदहाड़े फायरिंग: जिम से लौट रहे जमशेदपुर निवासी विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें जमशेदपुर निवासी विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शहर के व्यस्त राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, विक्रम शर्मा जिम से लौट रहे थे, तभी घात लगाए हमलावरों ने उन पर नजदीक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढे : स्वदेशी कैंसर उपचार मशीन पर झारखंड सरकार की नजर, सीएम हेमंत सोरेन से वैज्ञानिक की मुलाकात

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर पैदल और बाइक से पहुंचे थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों में शहर में यह दूसरी फायरिंग की घटना है, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं से आम नागरिकों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version