Advertisement 2

सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर होगी एफआईआर, रजिस्ट्रेशन भी होगा रद्द : मंत्री बिरुवा

By Riya Kumari

Published :

Follow
सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर होगी एफआईआर, रजिस्ट्रेशन भी होगा रद्द : मंत्री बिरुवा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : मरीन ड्राइव समेत राज्य के सभी नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर निर्धारित पार्किंग जोन के बाहर वाहन खड़ा करने पर एफआईआर दर्ज करने के साथ वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि इस दिशा में जल्द कार्रवाई शुरू होगी।

यह भी पढे : केनरा बैंक डकैतीः एडीजी ने किया निरीक्षण, पांच डकैतों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम

उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई पूरे राज्य में होगी। यह मामला पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी की मांग के बाद सामने आया है। परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि पूरे झारखंड में निर्धारित पार्किंग क्षेत्र के बाहर सड़क किनारे वाहन खड़ा पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर विस्तृत निर्देश जारी होने का इंतजार है।

सड़कों से ब्रेक डाउन वाहनों को हटाने को बनेगा नियम : एडीजी

मरीन ड्राइव हादसे के बाद शुक्रवार को एडीजी मनोज कौशिक घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने करीब 15 मिनट तक मौके पर दुर्घटना की परिस्थितियों और सड़क की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान यातायात डीएसपी नीरज पाठक और सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन भी मौजूद रहे। एडीजी ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर ट्रक मालिक की लापरवाही सामने आ रही है। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। इसमें सड़कों पर ब्रेक डाउन होने वाले वाहनों को हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर आदेश जारी किया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version