Dr Abhishek Child Care

सरायकेला-खरसावां मॉडल महाविद्यालय में पहला उपाधि वितरण समारोह आयोजित, छात्रों को मिली डिग्रियां और मेडल

By Riya Kumari

Published :

Follow
सरायकेला-खरसावां मॉडल महाविद्यालय में पहला उपाधि वितरण समारोह आयोजित, छात्रों को मिली डिग्रियां और मेडल
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : खरसावां प्रखंड के बदिराम स्थित सरायकेला-खरसावां मॉडल महाविद्यालय में गुरुवार को प्रथम “उपाधि वितरण समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को डिग्रियां एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढे : पंचायत भवनों में सॉलिड बेस्ड प्रबंधन की योजना तैयार करें

समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अर्जुन मुंडा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और डॉ. मीरा मुंडा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने कहा कि उपाधि प्राप्त करना केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि जीवन की नई शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास और समाज के प्रति जिम्मेदारी को मजबूत करती है।

उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज और राष्ट्रहित में करें। अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज के युवा देश के भविष्य के निर्माता हैं और उनकी प्रतिभा झारखंड को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में यह संस्थान शिक्षा, अनुसंधान और संस्कार का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा युवाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है। वहीं डॉ. मीरा मुंडा ने कहा कि बेहतर शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी नींव है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनय कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान, जिप सदस्य सावित्री बानरा, प्रभाकर मंडल, सुधीर मंडल, उदय प्रताप सिंहदेव, विजय महतो, लखीराम मुंडा, रामनाथ महतो, अखिलेश महतो, दीपक माझी, आलोक दास, प्रदीप सिंहदेव, राहुल दास, मुरली प्रधान और बिषकठ प्रधान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator