समाचार

पहले खेली गई होली और फिर जामा मस्जिद में अदा हुई नमाज, संभल दिखा भाईचारा, एक-दूसरे को लगाया गुलाल

सोशल संवाद/डेस्क : उत्तर प्रदेश के संभल में होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ी। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों त्योहार शांति से मनाए गए। पिछले साल हुए दंगों के बाद प्रशासन सतर्क था। होलिका दहन और जुलूस के साथ होली का त्योहार पारंपरिक तरीके से मनाया गया। जुमे की नमाज भी शांतिपूर्वक संपन्न हुई। पिछले साल नवंबर में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के बाद दंगे हुए थे। इसमें चार लोगों की जान चली गई थी। कई लोग घायल भी हुए थे, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे। इस घटना के बाद से संभल में तनाव का माहौल था, इसलिए इस बार प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

यह भी पढ़े : भारत का स्पेक्ट्रम घोटाला: मोदी सरकार ने अपने अरबपति मित्रों को टेलीकॉम कैसे गिफ्ट किया?

होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण प्रशासन की चिंता बढ़ गई थी, इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। संभल में आरएएफ ने फ्लैग मार्च किया। ड्रोन से भी निगरानी रखी गई। पूरे शहर को 29 सेक्टर में बांट दिया गया था। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी।

जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि 1,212 जगहों पर होलिका दहन शांतिपूर्वक हुआ। लोगों ने नाच-गाकर और गुलाल लगाकर होली मनाई। 60 से ज़्यादा जुलूस निकाले गए। पारंपरिक ‘चौपाई का जुलूस’ भी शहर में निकाला गया। ये सब कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ।

मस्जिद के सदर जफर अली ने दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि होली और जुमे की नमाज दोनों ही सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई जाएं। जुमे की नमाज दोपहर 2:30 बजे शांति पूर्ण तरीके से हुई।

प्रशासन की मुस्तैदी और लोगों की समझदारी से दोनों त्योहार शांति से संपन्न हुए। किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। पिछले साल हुए दंगों के बाद यह पहला बड़ा त्योहार था, जो शांति से निपट गया। इससे लोगों में विश्वास जगा है कि आगे भी सभी त्योहार इसी तरह अमन-चैन से मनाए जा सकेंगे। प्रशासन की सक्रियता और लोगों की आपसी समझदारी से ही यह संभव हो पाया है।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • फिल्मी संवाद

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने डीआरआई अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाया

सोशल संवाद / बेंगलुरु : अभिनेत्री रान्या राव को डीआरआई ने बेंगलुरू हवाई अड्डे पर…

2 hours ago
  • राजनीति

नॉन-बायोलॉजिकल” प्रधानमंत्री के शासनकाल की त्रासदियों में से एक है देशभर में तेजी से बिगड़ती वायु गुणवत्ता – जयराम रमेश

सोशल संवाद / नई दिल्ली : स्विट्जरलैंड की वायु गुणवत्ता से संबन्धित प्रौद्योगिकी कंपनी IQAIR…

2 hours ago
  • खेल संवाद

दूसरी बार MI ने जीता WPL का खिताब

सोशल संवाद / डेस्वीक : मेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का रोमांचक फाइनल मुकाबला 15…

3 hours ago
  • राजनीति

हमने शांति और विकास को अपनाया, पाकिस्तान ने विभाजन को : इंद्रेश कुमार

सोशल संवाद / नई दिल्ली  : पाकिस्तान ने भारत के विरोध और तनाव को अपनी…

4 hours ago
  • समाचार

कर्नाटक में मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर्स में 4% रिजर्वेशन:सिद्धारमैया कैबिनेट से प्रस्ताव पास, कानून इसी सत्र में बदला जाएगा

सोशल संवाद/डेस्क : कर्नाटक की कांग्रेस सरकार मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर में 4 प्रतिशत…

24 hours ago
  • खेल संवाद

युजवेंद्र चहल का बड़ा फैसला – अब इंग्लैंड में खेलेंगे क्रिकेट

सोशल संवाद / डेस्क : भारत के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक बड़ा…

1 day ago
AddThis Website Tools