---Advertisement---

साल का पहला सूर्य ग्रहण कल, इन राशियों के लिए शुभ ,जानिए सबकुछ

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद डेस्क : साल का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी  गुरुवार, 20 अप्रैल को लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख महीने  की अमावस्या तिथि के दिन यह ग्रहण लगेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण का विशेष महत्व होता है। आइए आपको बताते हैं साल के पहले सूर्य ग्रहण की सारी जानकारी।

भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू हो जाएगा जो दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक चलेगा। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट तक रहेगी।

भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण

साल के पहले सूर्य ग्रहण का नजारा भारत के लोग नहीं देख सकेंगे ।यह सूर्य ग्रहण आस्ट्रेलिया समेत कई देशों में देखा जा सकेगा। यह सूर्य ग्रहण चीन, थाईलैंड, अमेरिका, मलेशिया, जापान,न्यूजीलैंड, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर दिखाई देगा।

इन 4 राशियों के लिए शुभ है सूर्य ग्रहण

वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण बहुत ही भाग्यशाली है । इस समय आर्थिक स्थिति शुभ रहेगी । कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी । नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है । यह सूर्य ग्रहण आपके लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा । नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं ।

मिथुन- मिथुन राशि वालों की आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी । व्यापार से लाभ होगा । कार्यक्षेत्र में प्रगति प्राप्त होगी ।  परिवार का सहयोग प्राप्त होगा । स राशि के जातकों के लिए आने वाला सूर्य ग्रहण अच्छा साबित होगा । विवाह से संबंधी परेशानियां भी दूर होंगी ।

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है ।पिछले निवेशों से आपको लाभ मिल सकता है । आप अपने शत्रुओं पर काबू पाने और सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त करने में सफल होंगे ।

मीन- मीन राशि के लोगों का वरिष्ठ लोगों के साथ संबंध विकसित होगा जो समाज के प्रभावशाली लोग होंगे । इससे आप जीवन में आगे बढ़ पाएंगे और आपकी आमदनी के रास्ते खुलेंगे । आय में वृद्धि और लाभ मिलेंगे ।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version