Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बिहार और झारखंड के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जल्द

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बिहार और झारखंड के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जल्द शुरू होने वाली है। यह ट्रेन दोनों राज्यों की राजधानियों को जोड़ते हुए चलाई जाएगी। दोनों ही राज्यों के लोगों को पटना और रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का बेसब्री से इंतजार है। खबर आई है कि यह इंतजार अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। रेलवे की ओर से जल्द ही इस रूट पर देश की अब तक की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन चलाई जा सकती है। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो पटना और रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस इसी महीने शुरू होने की उम्मीद थी। हालांकि, कुछ तकनीकी कारणों की वजह से यह संभव नहीं हो पाया। अब अगले महीने यानी जून में इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन दौड़ने के पूरी संभावना है।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस ट्रेन के संचालन की जिम्मेदारी दक्षिण-पूर्व रेलवे के रांची मंडल के पास होगी। रेलवे अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि अगले कुछ दिनों में रांची-पटना रूट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू कर दी जाएगी।

उन्हें आला अधिकारियों से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। पटना और रांची के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को नए रूट से चलाया जाएगा। पटना से यह ट्रेन जहानाबाद और गया होते हुए झारखंड में प्रवेश करेगी।

इसके बाद कोडरमा और हजारीबाग से यह गाड़ी बरकानाना होते हुए रांची पहुंचेगी। रांची के हटिया में वंदे भारत का विशेष यार्ड बनाया जा रहा है, जहां इसका रखरखाव किया जाएगा। वंदे भारत ट्रेन पटना, जहानाबाद, गया, हजारीबाग, कोडरमा, बरकानाना, रांची और हटिया स्टेशनों को जोड़ेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator