सोशल संवाद / जमशेदपुर : जम्बू अखाड़ा समिति के संरक्षक बंटी सिंह ने आज एक संवाददाता सम्मेलन जम्बू अखाड़ा परिसर में आगामी दिनांक 23 नवम्बर 2025 की तैयारियों को करते हुए बताया कि जैसा कि सर्वविदित है कि प्रेस के माध्यम से सूचित किया गया था कि विवाह के इच्छुक वर वधु है वो अपना आवेदन 1 नवम्बर तक जमा कर दें। जिसमें से 5 जोड़ी को चयनित किया गया। चयन करने के पूर्व उन दोनों परिवार की सहमति से एक शपथपत्र बनाया गया और साथ ही उनका मेडिकल चेकअप (hiv एवं cbc) कराया गया।
यह भी पढ़े : Ranchi में पुलिस का बड़ा ऐक्शन, एक रात में 183 लोग गिरफ्तार
1 . अंशु करुआ (हलुदबनी) संग प्रियंका मुंडा (मकदमपुर)
2. प्रसन्नजीत नाथ (छोटा गोविंदपुर) संग सीता गोसाई (सरजामदा)
3. अविनाश कालिंदी (ईस्ट प्लांट बस्ती) संग त्रिशा कालिंदी (उलीडीह)
4. सनी मछुआ (सरजामदा) संग गंगा मछुआ (छोटा गोविंदपुर)
5. सोमनाथ (छोटा गोविंदपुर) संग ममता गोसाई (सरजामदा) का सम्पन्न होगा।
21 नवम्बर की संध्या 6:30 बजे पांचों कन्याओं का मेहंदी का रश्म किया जाएगा।
23 नवम्बर को बारात प्रातः 11 बजे बैंड बाजा के साथ रोहन अखाड़ा (हरिजन स्कूल मैदान) से निकल कर जम्बू अखाड़ा परिसर में आएगी।
उसके बाद उनका जयमाला का कार्यक्रम होगा।
उसके उपरान्त 5 पुरोहितों के द्वारा हिन्दू रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न कराया जाएगा।
वर वधु पक्ष के मिला कर 15 15 लोगों को आमंत्रित किया गया है।
इस कार्यक्रम के दौरान कोलकाता से शहनाई वादन एवं जमशेदपुर के कलाकारों द्वारा सैक्सोफोन बजाया जाएगा।
साथ के 1000 लोगों के लिए स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में कोल्हान के मंत्री एवं विधायकों, पूर्व राज्यपाल,पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायकों, जमशेदपुर के उपायुक्त, आरक्षी अधीक्षक, आरक्षी उपाधीक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष, समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है।
संध्या 4 बजे पांचों कन्याओं को विदा किया जाएगा।
सभी कार्यक्रम जम्बू अखाड़ा परिसर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए अतिथियों को प्रवेश पत्र दिया गया है। प्रवेश पत्र के माध्यम से ही कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। इस आयोजन में जम्बू अखाड़ा समिति के 100 से ज्यादा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
आप संवाददाता सम्मेलन में जम्बू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह, लाइसेंसी रणबीर मंडल, सचिव मधुसूदन गोस्वामी, अध्यक्ष बृज किशोर, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, समाजसेवी रोहित सिंह, बालाकृष्णा प्रसाद, प्रहलाद लोहरा, अभिजीत घोष, सुमित सिंह, गौतम धर आदि उपस्थित रहे।








