September 25, 2023 2:27 pm
Advertisement

केरला समाजम मॉडल स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झंडा तोलन किया गया

Advertisement

सोशल संवाद/जमशेदपुर : जमशेदपुर के केरला समाजम मॉडल स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झंडा तोलन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केरल समाज मॉडल स्कूल और केरला समाजम के अध्यक्ष केपीजी नायर उपस्थित थे। स्काउट एंड गाइड की सलामी लेकर उन्होंने सर्वप्रथम झंडा तोलन किया।

झंडातोलन के साथ ही भारत माता के जयघोष के साथ सभी बच्चे शिक्षक सूचकांक और छात्रों के माता-पिता भारत माता की जय घोष के नारे लगाए। झंडा तोलन कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा कई प्रकार के देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। तथा देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। केरला समाजम मॉडल स्कूल के अध्यक्ष के पी जी नायर ने आजादी के महत्व को बताते हुए। चंद्रयान-3 के महत्व को भी बताया। देश में वर्तमान समय में हो रहे विकास को भी समझाया और भविष्य में अपने योगदान के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ कर दिखाने का जज्बा लेकर आगे बढ़ने का छात्र-छात्राओं में जज्बा पैदा किया। जेपीजी नायर के ओज पूर्ण भाषण से छात्र-छात्राओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।

Advertisement
Advertisement
Our channels

और पढ़ें