---Advertisement---

Jharkhand के 20 जिलों में घने कोहरे का कहर! अगले 24 घंटों के लिए बड़ा अलर्ट

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Dense fog wreaks havoc in 20 districts of Jharkhand

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राँची: Jharkhand में पश्चिमी विक्षोभ के असर से लगातार कोहरे का कहर जारी है। राज्य के 20 जिलों में शनिवार को भी जनजीवन प्रभावित रहा। दृश्यता में कमी से रांची से आनेजाने वाले सात विमानों को रद्द कर दिया गया। वहीं ट्रेन और बस सेवाओं के भी देर से आने का सिलसिला जारी रहा।

यह भी पढ़ें: सार्वजनिक परिवहन मजबूत कर प्रदूषण घटाएगी दिल्ली सरकार: रेखा गुप्ता

शनिवार को सबसे घना कुहासा रांची में रहा। यहां दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी और मध्य भाग के जिलों में घने कुहासे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिले भी प्रभावित रहेगे। शनिवार को मेदिनीनगर में 150 मीटर, देवघर में 300 मीटर और जमशेदपुर में दृश्यता 700 मीटर रही। रांची एयरपोर्ट पर विमानों के रद्द होने से शनिवार को भी बड़ी संख्या में यात्री परेशान रहे। कुहासे से विमानों के रद्द होने के संदेश मिलने पर बुकिंग रिशिड्यूल कराने के लिए यात्रियों में गहमागहमी रही।

इन जिलों में आज छा सकता है घना कुहासा

राज्य के जिन जिलों में सोमवार को घने कुहासे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, लातेहार शामिल हैं। जबकि यलो अलर्ट वाले जिलों में रांची, रामगढ़, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज समेत 13 जिले शामिल हैं। काफी घने कुहासे वाले जिलों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह सकती है। सिमडेगा, सरायकेला, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम में कोहरा का असर राज्य के शेष जिलों की तुलना में कम रह सकती है।

कुहासे से तापमान में भी आई गिरावट

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कुहासे से तापमान में भी कमी आई है। रांची का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। बीएयू मौसम केंद्र के अनुसार रांची के कांके का तापमान राज्य में सबसे कम 6.2 डिग्री दर्ज किया। वहीं लोहरदगा का 7.7 डिग्री रहा। जबकि लातेहार का 8.7, खूंटी का 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आ रही नम हवा और ठंडी सतह से वायु टकराने के बाद ठंडी हवा के कारण जलवाष्प की महीन बूंदे ही कुहासा का रूप धारण कर लेती है। इसमें कभी कभी धूलकण और प्रदूषण से आनेवाले तत्व भी इसमें शामिल रहते हैं। इससे दृश्यता में कमी आने लगती है। दिन के दौरान पड़नेवाली धूप की किरणें भी इससे बाधित होती हैं। इससे तापमान में गिरावट होती है और दिन के दौरान भी कनकनी बढ़ती है।

रद्द और विलंब से आनेवाले विमान

रद्द रहनेवाले विमानों में 6ई 7561-7562 कोलकाता-रांची कोलकाता, 6ई 7089-7014 कोलकाता रांची कोलकाता, 6ई 6287-576 दिल्ली रांची दिल्ली, 6ई 7674-7235 कोलकाता रांची कोलकाता, आईएक्स 1046-1047 दिल्ली रांची दिल्ली, आईएक्स 1239-1248 बेंगलुरु रांची बेंगलुरु और 6ई 6493-6184 अहमदाबाद रांची अहमदाबाद आवाजाही करनेवाले विमान शामिल हैं। सुबह का विमान घंटों विलंब से रांची आए। पुणे, हैदराबाद, चेन्नई समेत अन्य जगहों से आनेवाले छह विमान सेवाएं एक से चार घंटे तक लेट से रांची आए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---