---Advertisement---

Food Safety Inspection: शहर के मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, कई प्रतिष्ठानों को निर्देश

By Riya Kumari

Published :

Follow
Food Safety Inspection: शहर के मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, कई प्रतिष्ठानों को निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : शहर में आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा बड़ी बाजार, सदर बाजार और पोस्ट ऑफिस चौक क्षेत्र के कई प्रमुख मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया।

यह भी पढे : बिहार सरकार की नई ‘बिहार दर्शन’ नीति: अफसरों की विदेश यात्रा पर रोक, अब सपरिवार करेंगे राज्य भ्रमण

कई प्रतिष्ठानों की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान Gupta Sweets, DK Sweets, Rajasthan Sweets, Sweet India और Amrapali Restaurant समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई। अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के भंडारण और कर्मचारियों की स्वच्छता की स्थिति का निरीक्षण किया।

पनीर, जलेबी और चटनी की जांच

अभियान के दौरान पनीर, चटनी, जलेबी और बुंदिया जैसे खाद्य पदार्थों का टेस्ट किया गया। जांच में सभी नमूने सही पाए गए, जिससे विभाग ने संतोष जताया।

कर्मचारियों को दिए गए जरूरी निर्देश

खाद्य सुरक्षा टीम ने सभी दुकानों और रेस्टोरेंट संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही कर्मचारियों के लिए एप्रन, ग्लव्स और हेडगियर पहनना अनिवार्य बताया गया ताकि खाद्य सामग्री सुरक्षित रहे।

दस्तावेजों की भी हुई जांच

निरीक्षण के दौरान पानी की गुणवत्ता, कीट नियंत्रण व्यवस्था, कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट और खाद्य लाइसेंस से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की गई। जिन प्रतिष्ठानों में दस्तावेज अधूरे मिले, उन्हें जल्द जरूरी कागजात जमा करने का निर्देश दिया गया।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ कहा है कि सभी प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों और रेस्टोरेंट संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

लोगों से भी की गई अपील

विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय गुणवत्ता और साफ-सफाई का ध्यान रखें। किसी भी तरह की शिकायत होने पर खाद्य सुरक्षा कार्यालय को सूचना देने को कहा गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version