दहेज की खातिर ससुराल वालों ने बहू को खटिया से बांधकर पीटा….बनाया बंधक

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  झारखंड के देवघर में दहेज लोभी ससुराल वालों ने बहू के हाथ-पांव बांधकर पिटाई की। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उसे बंधक भी बनाया। मामला देवघर के रिखिया थानाक्षेत्र अंतर्गत न्याचिककाठ का है। नवविवाहिता राधिका कुमारी ने ससुराल वालों पर जानलेवा हमला करने का भी आरोप लगाया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ससुराल वालों द्वारा बहू की बांधकर पिटाई करने की जानकारी मिलने के बाद मुखिया ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पीड़िता को छुड़ाया। थाने में शिकायत भी दी गई है।

पीड़िता राधिका कुमारी ने रिखिया थाना में आवेदन देकर सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत भथरिया गांव निवासी पति- राज दुलारा मंडल, ससुर वकील मंडल, भैंसूर दुर्गा मंडल, देवर घनश्याम मंडल, सास लिलुआ देवी व बड़ी गोतनी माला देवी पर जान मारने की नियत से मारपीट कर घायल करने व हाथ-पैर बांधकर घर में कैद करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसकी शादी एक साल पहले हुई है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले पलंग, बाइक, आलमीरा, सोने की चेन आदि को लेकर प्रताड़ित करने लगे।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

राधिका द्वारा पुलिस की दी गई लिखित शिकायत में जिक्र है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। शादी में सामर्थ्य के अनुसार भाई ने सामान दिया। ससुराल वालों ने कई बार जहर देकर मारने की कोशिश की। मुखिया व ग्रामीणों की उपस्थिति में कई बार पंचायती भी करायी गयी। पंचों की बात मानकर चाचा ने पलंग देकर उनलोगों के साथ विदा कराया। 4 जून को घर में बांधकर मारपीट कर बाहर से बंद कर दिया। सूचना किसी ने चाचा को दी। मुखिया सहित दर्जनभर लोग पहुंचे व ताला खोलकर जान बचाकर निकाले।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---