सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में मुलाकात कर उन्होंने अपना त्यागपत्र सौंपा। दास 31 अक्टूबर को उड़ीसा के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी शिष्टाचार मुलाकात की। इससे पहले दिन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार मुलाकात की थी।
---Advertisement---
Responsive Image Slider









