पूर्व विधायक कुणाल षडंगी ने पूर्वी सिंहभूम जिले की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मुलाकात की

सोशल संवाद/डेस्क : पूर्व विधायक कुणाल षडंगी ने पूर्वी सिंहभूम जिले की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मुलाकात की .आपकी स्वागत योग्य घोषणा के अनुरूप पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडो मे स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जल्द खोली जाएँ। चाकुलिया प्रखंड में हाथियों द्वारा जान माल के नुकसान की घटनाएँ लगातार जारी है। विभागीय पदाधिकारी पूरी तरह से नाकाम है। राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर की पेशेवर एजेंसियों की मदद लेकर राज्य स्तरीय टीम बनवाकर स्थायी समाधान निकलवाया जाय।

बहरागोडा प्रखंड के मोटेल चौक से भालुकखुलिया तथा मोहनपुर से कैमी तक की सडक मरम्मत के काम अविलंब शुरू करवाया जाए। चाकुलिया बडामारा रेल लाईन के लिए आवश्यक लेंड व फॉरेस्ट क्लियरेस की प्रक्रिया जल्द पूरी करवाई जाए। घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में डाईलिसिस की मशीने आकर पडी हुई है लेकिन डाईलिसिस नहीं हो रहा है। एक बच्चा रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक का पदस्थापन तुरंत हो। घाटशिला कॉलेज मे बीएड की पढाई शुरू हो। बागबेडा घाघीडीह वृहत पेय जल योजना का काम युद्ध स्तर पर पूरा करवाया जाए।

बोडाम प्रखंड के बोडाम से धबनी होते हुए बडतल तक की जर्जर सडक की मरम्मत का काम जल्द शुरी करवाया जाए। वहाँ के स्वास्थ्य केंद्रो मे चिकित्सकों की भारी कमी है। उसे शीघ्र दूर किया जाए। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सभी विषयों पर विभागीय सचिवो को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करेंगे।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

राहुल को आतंकी कहने पर केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर FIR:मंत्री बोले- संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

सोशल संवाद / डेस्क : राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री…

12 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- पाकिस्तान और कांग्रेस का एजेंडा एक:राहुल भारत विरोधी ताकतों के साथ; PAK रक्षा मंत्री बोले थे- 370 की बहाली चाहते हैं

सोशल संवाद /डेक : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के जम्मू-कश्मीर पर दिए बयान…

13 hours ago
  • समाचार

टाटा पिगमेंट में 17.64 प्रतिशत बोनस, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम 71,118 रुपये और न्यूनतम 54,247 रुपये बोनस राशि

सोशल संवाद / जमशेदपुर: टाटा पिगमेंट प्रबंधन व टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन ने वार्षिक 2023-2024…

14 hours ago
  • समाचार

झारखंड में शुरू हुई नए DGP की नियुक्ति प्रक्रिया, भेजे गये अधिकारियों के नाम

सोशल संवाद / रांची : झारखण्ड में नए DGP की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…

14 hours ago
  • समाचार

टेल्को : केंद्रीय समिति ईस्ट जोन की बैठक में 47 पूजा समितियों ने रखी समस्याएं

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आज जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की ईस्ट जोन की…

17 hours ago
  • समाचार

चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, 1 जवान घायल

सोशल संवाद / डेस्क : चाईबासा के सारंडा जंगल इलाके में आईईडी ब्लास्ट हुआ है।…

17 hours ago