समाचार

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले युवाओं को पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया सम्मानित

सोशल संवाद / जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर एवं सरायकेला खरसावां द्वारा जिला स्तरीय एकदिवसीय रक्तदान शिविर में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले युवा रक्तदाताओं का अभिनंदन किया गया। रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबंधा स्थित आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सभी युवा रक्तदाताओं को सम्मानित किया और उनके योगदान के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान जमशेदपुर महानगर एवं सरायकेला खरसावां जिला के रक्तदान शिविर में सक्रिय रूप से भाग लेकर रक्तदान करने वाले सैकड़ों युवा शामिल हुए।

यह भी पढ़े : टाटा स्टील वायर डिवीजन कर्मचारियों के बीच बंटेंगे 2.22 करोड़ बोनस, कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 64 हजार व न्यूनतम 16,500 रुपये

इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि रक्तदान महादान और रक्तदान करने वाला महादानी है। रक्तदान शिविर के माध्यम से युवाओं ने सकारात्मक संदेश दिया है कि समाज की सेवा और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमें हमेशा तत्पर रहना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के विशेष अवसर पर ऐसे आयोजन नरेंद्र मोदी के सेवा भाव और देश सेवा के आदर्शों को समर्पित है।

रक्तदान शिविर में युवाओं की भागीदारी समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और समर्पण को दर्शाता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि रक्तदान से हम कई जिंदगियों को बचा सकते हैं और समाज में एक नई आशा का संचार कर सकते हैं। युवा शक्ति को इसी प्रकार से राष्ट्र निर्माण और समाज कल्याण के कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए। अर्जुन मुंडा ने सफल रक्तदान शिविर के लिए भाजयुमो के दोनों जिलाध्यक्षों एवं उनके पूरी टीम की सराहना करते हुए सभी युवाओं से भविष्य में भी समाजसेवा से जुड़े रहने का आह्वान किया।

समारोह में दिल्ली अपोलो में कार्यरत डॉ अभिषेक सिंह मुंडा ने भी अपने विचार साझा किया। इस दौरान मंच संचालन जिला मंत्री जितेंद्र राय ने किया। समारोह में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी डॉ मीरा मुंडा, जिला मंत्री जितेंद्र राय, भाजयुमो जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष नितीश कुमार, सरायकेला खरसावां युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुराग जायसवाल, घोड़ाबंधा मंडल अध्यक्ष दीपक पाल समेत युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • राजनीति

क्रेडिटचोर बन गई है आम आदमी पार्टी- मनोज तिवारी

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ): दिल्ली भाजपा के पूर्व…

12 hours ago
  • राजनीति

JMM Candidates List: कभी भी JMM जारी कर सकती है कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट ; यह हो सकती है संभावित लिस्ट

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा कभी भी…

12 hours ago
  • समाचार

अर्पण परिवार का कार्य अतुलनीय, ईश्वर इन्हें यश प्रदान करे : काले

सोशल संवाद / जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था 'अर्पण' द्वारा प्रत्येक वर्षों की…

17 hours ago
  • समाचार

विधायक निधि और जिला परिषद निधि से निर्मित 10 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न

सोशल संवाद / गोविंदपुर : गोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी की निधि से निर्मित हनुमान…

17 hours ago
  • समाचार

सिंहभूम चैम्बर मेें रतन टाटा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर के श्रद्धांजलि सभा में पूर्व अध्यक्षों और टाटा…

17 hours ago
  • राजनीति

दिनेश कुमार का बड़ा बयान: झारखंड में दो चरणों में चुनाव का स्वागत, कहा- बनेगी पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार, पूर्वी में लहरायेगा भाजपा का केसरिया ध्वज

सोशल संवाद / जमशेदपुर: केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में…

17 hours ago