---Advertisement---

सोना देवी विश्वविद्यालय में चार दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव “Ignite 2025” का भव्य शुभारंभ

By Aditi Pandey

Published :

Follow
four day annual sports festival Ignite 2025

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: सोना देवी विश्वविद्यालय में चार दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव “Ignite 2025” का शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। विश्वविद्यालय परिसर खेल भावना, ऊर्जा और एकजुटता के रंग में रंग उठा।

 यह भी पढ़ें: हाइकोर्ट के आदेश पर 2 साल के बाद JSSC CGL-2023 का रिजल्ट जारी, 1932 अभ्यर्थी हुए सफल

13 दिसंबर तक खेले जाने वाले इस भव्य आयोजन का नेतृत्व स्पॉट इंचार्ज डॉ० अनिल जॉन ने किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम स्पिरिट का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे प्रत्येक प्रतियोगिता में पूरे मनोयोग और आत्मविश्वास से हिस्सा लें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कुलपति डॉ० ब्रज मोहन पत पिंगुआ ने उद्घाटन सत्र में छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “इग्नाइट 2025 विश्वविद्यालय की खेल संस्कृति को एक नई ऊँचाई प्रदान करेगा। ऐसे आयोजनों से न केवल खेल प्रतिभा निखरती है, बल्कि चरित्र निर्माण भी होता है।” उन्होंने विश्वविद्यालय के खेल विकास मॉडल की प्रशंसा करते हुए सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कुल सचिव गुलाब सिंह आजाद ने अपने संबोधन में कहा कि “विश्वविद्यालय सदैव छात्रों को सशक्त बनाने और उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए प्रतिबद्ध है। खेल उत्सव विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, अनुशासन एवं आपसी सद्भाव को मजबूत करता है।”

उद्घाटन समारोह की शुरुआत फ्लैग होस्टिंग एवं मशाल प्रज्वलन द्वारा की गई, जो ऊर्जा, समर्पण और खेल भावना का प्रेरणादायी प्रतीक बना। जुंबा प्रस्तुति ने पूरे खेलपरिसर को और भी उत्साहपूर्ण एवं जीवंत बना दिया।

सोनल कुमारी की उद्घोषणा ने खिलाड़ियों में उत्सव का संचार कर दिया। प्रथम इवेंट क्रिकेट प्रतियोगिता रहा, जिसमें आदरणीय कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने क्रिकेट खेल कर छात्रों को उत्साह वर्धन किया, नाइट्स ( ब्लू ) एवं वॉरियर्स (येलो) टीमों ने जोशपूर्ण भागीदारी कर उद्घाटन दिवस को और भी यादगार बना दिया।

इग्नाइट 2025 का संपूर्ण संचालन निम्नलिखित स्पॉट कमिटी सदस्यों के कुशल मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहयोग से संपन्न हुआ। डॉ० शिवचन्द झा, डॉ० मनोरंजन वर, डॉ० देबब्रत रॉय, पतत्रि माली, प्रिंसी कुमारी, किशोर कुमार महाकुर, सोनल कुमारी, शेख आदिल नजीर, विनय प्रकाश चौधरी।

आगामी चार दिनों में एथलेटिक्स, इंडोर स्पोर्ट्स तथा विभिन्न टीम इवेंट्स का रोमांचक प्रदर्शन विश्वविद्यालय परिसर में देखने को मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों तथा दर्शकों से खेल भावना बनाए रखने और उत्सव को सफल बनाने का आग्रह किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version