सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की कल देर रात एवं आज सुबह दिल्ली ही नही आसपास 100 किलोमीटर क्षेत्र में भारी तूफान के साथ वर्षा हुई और उसके चलते पेड़ गिरने से एक दुखद हादसा हुआ जिससे एक परिवार के चार सदस्यों की आकस्मिक मृत्यु हो गई और दिल्ली में कुछ अन्य स्थानों पर पेड़ गिरने एवं जलभराव के समाचार सामने आये।
यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने केरल को दी सौगात, 8900 करोड़ रुपए के विझिनजम अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह का किया उद्घाटन
दिल्ली में जलबोर्ड एवं दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मियों ने बहुत सुबह से काम में लग कर दिल्ली की सड़कों से तुरंत पानी की निकासी एवं सफाई सुनिश्चित की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की जहां जाफरपुर कलां में एक ही परिवार के चार लोगों की पेड़ गिरने से मृत्यु हुई है वहां भाजपा के क्षेत्रीय विधायक संदीप सहरावत, पार्षद अमित खरखड़ी एवं शशी यादव ने सम्बंधित परिवार के लिए राहत एवं दुर्घटना में घायल परिवार के मुखिया के लिए मैडिकल राहत संगठित की।
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा की अरविंद केजरीवाल सरकार के समय विपदा आने पर सत्ताधारी लोग गायब हो जाते थे पर कल रात आये तूफान के बाद दिल्ली की भाजपा सरकार की मुख्य मंत्री, मंत्री, विधायक, महापौर एवं पार्षद ही नही सांसद तक सड़कों पर उतरे और त्वरित सफाई सुनिश्चित की।